{"_id":"69de1b74a45c51d659093a77","slug":"video-procession-was-taken-out-in-nainital-on-the-135th-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली
गायत्री जोशी
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:18 PM IST
नैनीताल में शिल्पकार सभा के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।
मल्लीताल से निकली गई शोभायात्रा मॉलरोड से होते हुए तल्लीताल दर्शनघर पार्क पहुंची।। जहाँ बाबा की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ठंडी सड़क स्थित शिल्पाकार सभा भवन में सम्पन्न हुई। जहां मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा के व्यक्तित्व व कृतित्व पपर प्रकाश डाला। इसमें चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, महामंत्री राजेश लाल, महेश चंद्र, गिरीश चंद्र आर्य, डॉ. रमेश चंद्रा, कैलाश आगरकोटी, अनिल गोरखा, संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, अजय कुमार, इंदर कुमार, प्रदीप त्यागी, चंद्र प्रकाश, महेश चंद्र, राजेश लाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।