{"_id":"69f455fa0ec8109ccd09e714","slug":"video-bdc-meeting-boycotted-in-munsiyari-slogans-raised-against-the-government-and-administration-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में बीडीसी बैठक का बहिष्कार, सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में बीडीसी बैठक का बहिष्कार, सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
गायत्री जोशी
Updated Fri, 01 May 2026 12:57 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने एवं खंड विकास अधिकारी नेहा कुमारी के देरी से आने पर ग्राम प्रधान एवं सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। जन प्रतिनिधियों ने सदन के भीतर और बाहर शास्त्री चौक पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता महर और जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी मंच पर पहुंच चुके थे। अधिकांश विभागों के अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने से सदस्यों का पारा चढ़ गया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी के नारे लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। डीडीओ रमा गोस्वामी ने जनप्रतिनिधियों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने शास्त्री चौक पर एकत्र होकर जिला प्रशासन होश में आओ नारे के साथ प्रदर्शन किया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमैया ने कहा कि अधिकारियों का बैठक से गायब रहना अब एक परिपाटी बन गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।