सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   webinar organized on death anniversary of Deen dayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र कार्य को धर्म से ऊंचा दर्जा दिया: राज्यपाल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Feb 2021 03:31 AM IST
webinar organized on death anniversary of Deen dayal Upadhyay
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन मानव कल्याण, बंधुत्व भावना तथा देश की अखंडता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कभी परिस्थितियों से पराजित होकर समझौता नहीं किया। राष्ट्र कार्य को धर्म तथा राष्ट्र प्रेम को ईश्वर प्रेम से ऊंचा दर्जा दिया। 

राज्यपाल शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्शन सतत विकास का व्यवहार्य मार्ग विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन संबोधित कर रहीं थीं। कहा कि पंडित दीनदयाल ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। समाज को एकजुट किया। उनका विचार था कि देश का विकास भारतीय परिवेश के अनुरूप हो। सबके पास अच्छे घर हों, महिलाएं शिक्षित हों, रोजगार के अवसर हों तभी राष्ट्र भाव सही दिशा में रहेगा। इसी विचार धारा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के लिए 64 हजार करोड़ तथा शोध और अनुसंधान के लिए 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित किया है। कोविड वैक्सीन को अन्य देशों को उपलब्ध कराकर भारत विश्व में मानवता की सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। 

मुख्य अतिथि सामाजिक विचारक सुनील वी देवधर ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन का अर्थ दूसरों के बारे में पहले सोचना है। सतत विकास तभी होगा जब हम दूसरों के बारे में सोचेंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभ भाई कथीरिया ने कहा कि दीनदयाल अपने से पहले दूसरे के हित की सोचते थे। अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल ने कहा कि हमारे देश की गायों का दूध स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अन्य देश की गाय से अधिक पोषण युक्त है। ये बात रिसर्च में भी साबित हो चुकी हैं। 

दीनदयाल के विचारों और विजन पर तीन क्रेडिट का कोर्स शुरू होंगे
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि दीनदयाल के विचारों से युवाओं को जोड़ने के लिए पहली बार साप्ताहिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल के विचारों और विजन पर तीन क्रेडिट का कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह नॉन-क्रेडिट कोर्स विश्वविद्यालय के हर छात्र के लिए अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मास्टर्स इन पॉलिटिकल साइंस में दीनदयाल, लोहिया और महात्मा गांधी के विचारों का तुलनात्मक अध्ययन होगा। कुलपति ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित यह सेमिनार रविवार तक चलेगा। इसमें 42 सत्र होंगे। 12 विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

इनकी रही मौजूदगी
अखिल भारतीय संत समिति गंगा सभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, गोरक्षप्रांत प्रचारक सुभाष, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के डॉ. बालमुकुंद पांडेय, कमलेश, पूर्व कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. जीसीआर जायसवाल, प्रो. एचके सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला सुमिता सिंह, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन मानवेंद्र सिंह और आभार ज्ञापन पंडित दीनदयाल शोध पीठ के निदेशक प्रो. संजीत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: सड़क पर पलटा पेट्रोल का टैंकर, लोगों ने मचाई लूट

12 Feb 2021

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने महापंचायत से किया एलान

12 Feb 2021

वीडियो: घर में घुसा तेंदुआ, दहशत में कटी रात

12 Feb 2021

क्यों हुई रिंकू शर्मा की हत्या, पुलिस और परिवारवालों के अलग-अलग बयान से उपजा विवाद

12 Feb 2021

चंडीगढ़ में नानसेंस क्लब ने वेलेंटाइन डे के महंगे गिफ्टस पर गीत गाकर कसा तंज

12 Feb 2021
विज्ञापन

सपा नेता के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो विदेशी युवतियों समेत 7 लोग गिरफ्तार

12 Feb 2021

प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में किए दर्शन, देखें Video

11 Feb 2021
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू, 4125 कर्मियों को लगा टीका

11 Feb 2021

वीडियो: शिमला जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

11 Feb 2021

प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने खुद चलाई नाव, संगम में लगाई डुबकी

11 Feb 2021

किसानों के समर्थन में कलाकार एकजुट, किसी ने बनाई पेंटिंग, किसी ने दिखाया बॉडी आर्ट 

11 Feb 2021

कासगंज हत्याकांड: तीन वर्ष की बेटी ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, हर आंख हुई नम, देखें वीडियो

10 Feb 2021

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

कासगंज कांड: जानिए यूपी के कासगंज कांड की पूरी कहानी

10 Feb 2021

यूपी में 11 महीने बाद खुला स्कूल, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, देखें वीडियो

10 Feb 2021

कासगंज कांड: 1 महीने पहले ही पिता बने थे देवेंद्र, शहीद सिपाही के परिवार में पसरा मातम

10 Feb 2021

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा चमोली में आए सैलाब का वीडियो, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

10 Feb 2021

4 दिन बाद 9 साल के बच्चे का कुएं से रेस्क्यू, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

10 Feb 2021

पंजाब : अबोहर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, किसानों ने किया भारी विरोध

10 Feb 2021

एमएमएमयूटी में मनाया गया पांचवा दीक्षांत समारोह, देखें वीडियो

09 Feb 2021

आगरा में एक्सपायर दवाओं के 'काले कारोबार' का खुलासा, देखें वीडियो

09 Feb 2021

Video: चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

09 Feb 2021

वीडियो: खाई में गिरी तेज रफ्तार स्कूटी, दो घायल, हादसा सीसीटीवी में कैद

09 Feb 2021

VIDEO: वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हादसे में सात की मौत, 10 घायल

09 Feb 2021

VIDEO: सपा से गठबंधन पर छलका शिवपाल यादव का दर्द, सुनिए क्या कहा

09 Feb 2021

वीडियो: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने शिमला के कुफरी में की स्कीइंग, किसान आंदोलन का किया समर्थन

08 Feb 2021

गोरखपुर में चलती बस बनी आग का गोला, देखे वीडियो

08 Feb 2021

इस कुएं में दफना दिए गए थे 282 भारतीय सैनिक, अंग्रेजों ने की थी बर्बरता, शोध में चौंकाने वाले खुलासे

08 Feb 2021

पानीपत में पुलिसकर्मी ने आरोपी से दबवाए हाथ-पैर

08 Feb 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर का किया दौरा

08 Feb 2021
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed