Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani police conducted a special search and checking operation across the district late at night
{"_id":"6943caa790feb26f63014611","slug":"video-bhiwani-police-conducted-a-special-search-and-checking-operation-across-the-district-late-at-night-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी पुलिस ने जिले भर में चलाया देर रात को विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पुलिस ने जिले भर में चलाया देर रात को विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान
जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर बुधवार देर रात को ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पूरे जिले में एक विशेष सर्च व चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में नशा, अवैध शराब, जुआ, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।
अभियान के दौरान जिले के पर्यवेक्षण अधिकारी व सभी प्रबंधक थाना व चौकी प्रभारी तथा अपराध शाखा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित हॉट स्पॉट स्थानों पर सघन सर्च व चेकिंग की गई तथा आमजन से सहयोग लेते हुए प्रभावी छापामारी की गई।
विशेष रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने सात मामले दर्ज किए वहीं 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 54 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत पाबंद किया गया। पुलिस ने इस दौरान एक फरार हिंसक अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियान के दौरान दो किलो 82 ग्राम मादक पदार्थ भी बरामद किया।
पुलिस ने 45 बोतल अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के अलावा 300 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2,240 रुपये बरामद किए। अभियान के दौरान पुलिस ने 30 जरूरतमंद लोगों को मानवीय आधार पर सहायता उपलब्ध कराई। जिससे मित्र पुलिस की भूमिका को और अधिक सशक्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।