{"_id":"6a059a4c156352fc470e279b","slug":"video-14th-day-of-strike-in-bahadurgarh-sanitation-workers-protest-against-government-raise-voices-for-fulfillment-of-demands-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में हड़ताल का 14वां दिन; सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगें पूरी करने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में हड़ताल का 14वां दिन; सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगें पूरी करने की उठाई आवाज
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 14वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से 23 और 31 दिसंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 व 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग फरीदाबाद के शहीद कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। वहीं भूख हड़ताल के दौरान मृत सफाई कर्मचारी राजेश के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।