{"_id":"69a163fe5fdecd7b010fabca","slug":"video-martyr-chandrashekhar-azad-remembered-on-martyrdom-day-in-bahadurgarh-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद
नागरिक मंच बहादुरगढ़ की ओर से शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर लाइनपार के आजाद चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आजाद की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और आजादी आंदोलन में निभाई गई अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला।
रामकिशन ने कहा कि आजाद केवल अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करना ही नहीं चाहते थे, बल्कि शोषणमुक्त और समानता पर आधारित समाज की स्थापना के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षा, इलाज और सामाजिक न्याय के मुद्दे गंभीर चुनौती बने हुए हैं। कार्यक्रम में ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘शहीदों के विचार पाठ्यक्रम में शामिल करो’ और ‘शिक्षा का निजीकरण बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर राजबीर छिल्लर, जयसिंह, डॉ. जगबीर, अत्तर सिंह, विद्या, नीमा सहित अनेक बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।