{"_id":"6a75c4e8dfabf4dc40055be4","slug":"video-steam-on-wheels-mobile-science-lab-flagged-off-in-jhajjar-experiential-science-education-to-reach-government-schools-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 'स्टीम ऑन व्हील' मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 'स्टीम ऑन व्हील' मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी, सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षा
झज्जर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित के प्रति रुचि विकसित करने, उन्हें गतिविधि-आधारित एवं प्रयोगात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप ने स्टीम ऑन व्हील मोबाइल साइंस लैब का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस मेट के वर्किंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्रीवल्लभ गोयल ने मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। श्रीवल्लभ गोयल ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आधारित है। यदि बच्चों को विज्ञान को केवल पढ़ाया ही नहीं बल्कि उसे स्वयं समझने और प्रयोग करने का अवसर मिले तो उनमें नवाचार और वैज्ञानिक सोच स्वतः विकसित होती है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गतिविधि-आधारित शिक्षण आज की आवश्यकता है। स्टीम ऑन व्हील के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होगा। यह एक अत्याधुनिक मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला है, जिसमें 100 से अधिक कार्यशील विज्ञान मॉडल स्थापित किए गए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान एवं गणित के सिद्धांतों को स्वयं प्रयोग कर समझेंगे। प्रशिक्षकों की तरफ से विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रयोगों एवं नवाचार आधारित सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में यह मोबाइल साइंस लैब झज्जर एवं बहादुरगढ़ ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों का भ्रमण करेगी। इस अवसर पर राकेश सिन्हा, रोमेल रजैन, सतीश कुमार, अविनाश जायसवाल, लोकेश कापसे, नीलम सिंह, अक्षय राजकुमार, चंचल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।