Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Narwana Resonates with 61-Foot-Tall Tricolour; Martyrs Honoured Cabinet Minister Krishan Kumar Bedi and Mahant Ajay Giri Maharaj Hoist the Flag; 'Tiranga Yatra' Flagged Off
{"_id":"6a79cb321f580dbd53012d3d","slug":"video-narwana-resonates-with-61-foot-tall-tricolour-martyrs-honoured-cabinet-minister-krishan-kumar-bedi-and-mahant-ajay-giri-maharaj-hoist-the-flag-tiranga-yatra-flagged-off-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"61 फुट ऊंचे तिरंगे से गूंजा नरवाना, शहीदों को किया नमन कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और महंत अजय गिरी महाराज ने किया ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 फुट ऊंचे तिरंगे से गूंजा नरवाना, शहीदों को किया नमन कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और महंत अजय गिरी महाराज ने किया ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभ
नरवाना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में सोमवार को रोटरी क्लब नरवाना की ओर से बाबा गैबी साहब के पावन प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और महंत अजय गिरी महाराज ने 61 फुट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि देश की आजादी, सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों और शहीदों को याद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज देश स्वतंत्रता और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। रोटरी क्लब नरवाना के प्रधान दीपक मित्तल ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब जल्द ही जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए शव वाहन उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के कार्यों में भी क्लब लगातार योगदान दे रहा है।
विकास गुप्ता ने मंच संचालन किया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।