{"_id":"69cbadaf3d5613fc440bbff4","slug":"video-hanuman-chalisa-will-be-recited-on-hanumans-birth-anniversary-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: हनुमान जन्मोत्सव पर 51 हजार बार हनुमान चालीसा का किया जाएगा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: हनुमान जन्मोत्सव पर 51 हजार बार हनुमान चालीसा का किया जाएगा पाठ
हनुमान जन्मोत्सव के लिए टेक्सटाइल नगरी में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की शुरुआत में 51 हजार बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शहर में शाम सवा सात एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा होगी। इस समय यात्रा को भी रोक दिया जाएगा। धार्मिक भजनों की जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। लोगों से भी अपने घर व कार्य स्थल पर शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।
श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को जिमखाना क्लब में की। इसमें शाेभायात्रा को अंतिम रूप दिया गया। वहीं लखदातार सेवा समिति ने मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में बैठक कर तीसरी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।