{"_id":"69a15d48bc3d5658750e58e0","slug":"video-ig-law-and-order-visited-the-refinery-in-panipat-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में आईजी कानून एवं व्यवस्था ने रिफाइनरी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में आईजी कानून एवं व्यवस्था ने रिफाइनरी का किया दौरा
आईओसीएल की पानीपत रिफाइनरी में पिछले कई दिन से चल रहे श्रमिकों की हड़ताल के दौरान शुक्रवार को आईजी कानून एवं व्यवस्था कुलदीप सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ रिफाइनरी का दौरा किया। उन्होंने रिफाइनरी अधिकारियों से बातचीत की ओर श्रमिक संगठनों के नेताओं से भी चर्चा की।
उपयुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पानीपत रिफाइनरी के एक्सटेंशन का काम चल रहा है। रिफाइनरी ने कंपनियों को काम का ठेका दिया गया है। उनके अंतर्गत विभिन्न प्रदेशों के श्रमिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह रिफाइनरी के आसपास के गांव में रहते हैं।
श्रमिकों की ड्यूटी और वेतन समिति नौ मांगे थी। प्रशासन ने सभी कंपनी अधिकारियों को मांगों को मानने के आदेश दिए गए हैं। सभी कंपनियों में काम का भरोसा दिया है और श्रम विभाग ने रिफाइनरी के बाहर इसके बोर्ड भी चस्पा कर दिए हैं। पानीपत रिफाइनरी में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।