{"_id":"69be3e15b1894c7c780e794e","slug":"video-gas-crisis-on-amadalpur-road-in-yamunanagar-agency-operator-absconds-consumers-create-uproar-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में अमादलपुर रोड पर गैस संकट, एजेंसी संचालक फरार; उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में अमादलपुर रोड पर गैस संकट, एजेंसी संचालक फरार; उपभोक्ताओं का हंगामा
अमादलपुर रोड स्थित जगदंबे इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के बाहर शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला। नाराज लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वे सुबह से ही गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसी बीच स्थिति बिगड़ती देख गैस एजेंसी संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया।
प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक के साथ एजेंसी के मैनेजर का व्यवहार भी चर्चा में रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैनेजर बुजुर्ग के पैर पकड़ता नजर आया, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बावजूद लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक बुकिंग के बावजूद सिलेंडर अन्य जगहों पर सप्लाई कर रहा है, जिसके कारण आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनका सिलेंडर लंबे समय से डिलीवर नहीं हुआ है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।