{"_id":"6a647fe11ec2df4c0207eb28","slug":"video-paper-leak-issue-echoes-in-jhandutta-congress-sends-memorandum-to-the-president-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने केंद्र सरकार और परीक्षा तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कौशल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झंडूता तहसील कार्यालय पहुंचा। कहा कि देश के लाखों छात्र सालों-साल दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन ऐन वक्त पर पेपर लीक होने या परीक्षा रद्द होने से उनकी वर्षों की तपस्या पर पानी फिर जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।