{"_id":"6a75c5f0d1f21c0bc30c08b9","slug":"video-demands-deliberated-upon-at-the-monthly-meeting-of-the-him-aanchal-pensioners-association-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक में मांगों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक में मांगों पर हुआ मंथन
हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक शुक्रवार को लक्ष्मण क्लब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेंम सिंह बेदी ने की। इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और उनके लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से जनवरी 2016 से पूर्व के पेंशन संशोधन का बकाया एकमुश्त जारी करने, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा संबंधित विभागों को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कई विभागों में दो से तीन वर्षों से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लंबित पड़े हैं। इसमें पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन एवं पेंशन संशोधन का बकाया 31 जुलाई तक जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न तो इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई और न ही सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान आया। इस पर पेंशनरों ने नाराजगी जताते हुए जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से कर्मचारी और पेंशनर वर्ग निराश है। संघ ने आरोप लगाया कि इस वर्ष मिंजर मेला जिला प्रशासन और नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। संगठन ने अव्यवस्थाओं, व्यापारियों के उत्पीड़न, सफाई व सुरक्षा की कमी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निम्न स्तर पर गहरी नाराजगी जताई।इस मौके पर मुस्ताक, सुभाष, जगदीश मेहता, जीवन कुमार, देवी प्रसाद, सुबोध प्रसाद, शौकिया राम, प्रेम, राकेश सिंह, कमल नाथ, घनश्याम, ठाकुर सिंह, पवन कुमार, परस राम तथा महासचिव शिवचरण चंद्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।