{"_id":"69a156a208731c70cc0797ec","slug":"video-mandi-various-competitions-organised-by-road-safety-club-in-ladbhadol-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:02 PM IST
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन एवं क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था। विद्यार्थियों ने अत्यंत रचनात्मक और प्रभावशाली पोस्टर एवं स्लोगन प्रस्तुत किए, जिनमें हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता, नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।