{"_id":"6a2e91b3888c6134620449d1","slug":"video-rakhi-sharma-urges-representatives-to-focus-on-development-in-ladbharol-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पार्टीबाजी छोड़ क्षेत्र के विकास में जुटें, गोरा विश्राम गृह में प्रतिनिधियों संग जिप सदस्य राखी शर्मा की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पार्टीबाजी छोड़ क्षेत्र के विकास में जुटें, गोरा विश्राम गृह में प्रतिनिधियों संग जिप सदस्य राखी शर्मा की हुंकार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:04 PM IST
लांगणा वार्ड 36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने रविवार को विश्राम गृह गोरा में लडभड़ोल क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। राखी शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से स्थानीय अस्पताल की बदहाली और सुविधाओं की कमी पर चर्चा की गई। राखी शर्मा ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अस्पताल का औपचारिक निरीक्षण किया था। जहाँ कई कमियां पाई गईं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सभी प्रतिनिधियों का एकजुट होना जरूरी है। हमारा मकसद किसी पार्टी विशेष (भाजपा या कांग्रेस) को बढ़ावा देना नहीं,बल्कि अपने क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए किसी पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। उनके पति संजीव शर्मा की पहल पर आयोजित इस बैठक का उद्देश्य सबको साथ लाना था। राखी शर्मा ने दृढ़ता जताते हुए कहा कि वे 5 साल तक चुप नहीं बैठेंगी और जब तक जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, वे हार नहीं मानेंगी। इसके लिए जरूरत पड़ने पर सरकार के समक्ष भी पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।