{"_id":"6819d68976128006330ecf62","slug":"video-district-electricity-panchayat-held-in-rampur-bushahr-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर में हुई जिला बिजली पंचायत, सैकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर में हुई जिला बिजली पंचायत, सैकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों ने लिया भाग
रामपुर बुशहर बिजली बोर्ड कर्मचारियों, इंजीनियरों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को रामपुर में जिला बिजली पंचायत का आयोजन किया। इसमें जिला किनौर और रामपुर जोन से सैकड़ों बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं, पेंशनरों ने भाग लिया । उल्लेखनीय है कि यह पांचवीं जिला बिजली पंचायत है, इससे पहले ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से प्रदेश के चार जिलों में इस तरह की पंचायतों का आयोजन किया जा चुका है। ज्वाइंट क्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि आज बिजली बोर्ड एक प्रयोगशाला बनकर रह गया है, जिसके कारण बोर्ड़ में दशकों से व्यवस्थित स्थितियों को अव्यवस्थित किया जा रहा है । आज बिजली बोर्ड बड़े कठिनदौर से गुजर रहा है एक ओर जहां बिजली बोर्ड में वित्तीय तरलता का संकट चरम सीमा पर है। वहीं कर्मचारियों के अभाव से प्रदेश के उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बिजली बोर्ड में लगभग 9,000 खाली पदों को भरने के बजाय युक्तिकरण के नाम पदों को समाप्त कर कर्मचारियों को सरप्लस कर दूसरे महकमों में भेजा जा रहा है। इस अवसर पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा, अतिरिक्त कुलदीप सिंह खरवाड़ा, ईडीएस ढटवालिया, कामेश्वर शर्मा, मुकेश राठी, सुंदर जिस्टू, झाबा राम शर्मा, प्रशांत शर्मा ज्योति नेगी, गोपाल ठाकुर, विनोद भैक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।