{"_id":"6a64a8adc1029885cb023215","slug":"video-sirmaur-sets-an-example-in-forest-conservation-greenery-is-increasing-through-public-participation-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वन संरक्षण में सिरमौर बना मिसाल, जनभागीदारी से बढ़ रही हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वन संरक्षण में सिरमौर बना मिसाल, जनभागीदारी से बढ़ रही हरियाली
प्रदेश सरकार की वन संरक्षण एवं संवर्धन योजनाओं का असर अब जिला सिरमौर में धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वन विभाग जनभागीदारी के माध्यम से हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना, मुख्यमंत्री वन संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन अडॉप्शन योजना और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। इन योजनाओं से जहां पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली है, वहीं युवक मंडलों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जिला सिरमौर के 55 हेक्टेयर क्षेत्र में 27,500 पौधे लगाए गए, जिस पर करीब 1.03 करोड़ रुपये खर्च किए गए। योजना की सफलता को देखते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 88 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मुख्यमंत्री वन संवर्धन योजना के तहत वर्ष 2025-26 में अब तक 141 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,12,800 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस योजना पर 1.69 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इसके माध्यम से जिले के 52 युवक मंडलों और महिला मंडलों को पौधारोपण और संरक्षण कार्य से रोजगार भी मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।