{"_id":"69a1681f8750ddb046031fde","slug":"video-sirmour-revenue-minister-jagat-singh-negi-said-tehsil-office-building-will-be-ready-soon-in-dadahu-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- ददाहू में जल्द बन कर तैयार होगा तहसील कार्यालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- ददाहू में जल्द बन कर तैयार होगा तहसील कार्यालय भवन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:17 PM IST
Link Copied
ददाहू में तहसील कार्यालय का भवन जल्द बन कर तैयार होगा। जिसके लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और इसके निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर करीब 2.50 करोड रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाऐगी। यह बात राजस्व, उद्यान व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को ददाहू मैं जन समस्याएं सुनने के दौरान कही। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से यह कार्यालय असुरक्षित भवन में चल रहा है। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से जुडी करीब 25 पंचायत व 11 पटवार वृतों के लोग अपने राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए आते है। ऐसे में असुरक्षित भवन के चलते कभी भी कोई अनहोनी घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि बीती 17 फरवरी को अमर उजाला ने असुरक्षित भवन में चल रहा ददाहू तहसील का कार्यालय शिर्षक से एक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व मंत्री ने ददाहू में तहसील कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया पुरी करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ने विश्राम गृह ददाहू में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये और ददाहू में गिरी नदी किनारे रह रहे एक समुदायिक बस्ती के परिवारों को सुरक्षित आसियाने के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण का प्राकलन तैयर कर शीघ्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये। जिससे की समुदायिक बस्ती के 20 परिवारों को एक साथ सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके। उन्होंने राजस्व के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व मामलों मे पारदर्शिता व समयबद्धता उनकी पहली प्राथमिकता है। जिससे की लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना ना पडे। इससे पूर्व उन्होंने रेणुकाजी में भगवान परशुराम व माता रेणुका मन्दिर में पूजा अर्चना करके देवताओं से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बीडीओ संगडाह नेहा नेगी, डीएसपी सुनील राणा, तहसीलदार ददाहू जय सिहं ठाकुर, सहायक अभियंता दलीप चौहान, मनीत भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान , मित्र सिंह तोमर व पंकज गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।