{"_id":"6a3118f3ec5409f7c80ca1cb","slug":"video-una-census-2027-first-phase-house-listing-survey-started-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 15 जुलाई तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 15 जुलाई तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:05 PM IST
Link Copied
जिला ऊना में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना का कार्य शुरू हो गया है। यह अभियान 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान नियुक्त एनुमरेटर और सुपरवाइजर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। जिलाधीश जतिन लाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 का उद्देश्य देश और प्रदेश की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करना है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सही और सटीक जानकारी जनगणना की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए जब जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचें तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए और मांगी गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध कराई जाए। जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्र किया गया डेटा पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग दें और जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना 2027 को सफल बनाने में योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।