{"_id":"69de211c9e63986a9d085acd","slug":"video-a-grand-nagar-kirtan-was-held-in-pouni-enthusiasm-was-seen-on-the-birth-anniversary-of-the-khalsa-panth-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: पौनी में निकला भव्य नगर कीर्तन, खालसा पंथ के जन्म दिवस पर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पौनी में निकला भव्य नगर कीर्तन, खालसा पंथ के जन्म दिवस पर दिखा उत्साह
Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:42 PM IST
Link Copied
पौनी कस्बे में मंगलवार को खालसा पंथ के जन्म दिवस के उपलक्ष में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुरु परंपरा और खालसा पंथ की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
नगर कीर्तन में विभिन्न स्थानों से आई संगतों के अलावा सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लंगर और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर सिख युवाओं द्वारा गतका का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गतका के माध्यम से सिख परंपरा की वीरता और कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
पूरे नगर कीर्तन के दौरान धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।