{"_id":"6a7728281a5e7c16a602e9cc","slug":"video-lkhanauu-ka-mal-kashhatara-ma-kavaugdha-yatara-ma-gaja-bma-bma-ka-jayaghashha-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के माल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में गूंजा बम-बम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के माल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में गूंजा बम-बम का जयघोष
लखनऊ के माल क्षेत्र में श्रद्धालु सेवक राम के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कांवड़ियों की यात्रा निकली। कांवड़ियों के बम-बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य चौराहे पर विधायक जय देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार, व्यापार मंडल माल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और व्यापारी नेता उत्तम त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जल और फल वितरित किया।
कांवड़ियों ने बताया कि वे बिठूर से कांवड़ भरकर सीतापुर के गढ़ीखेड़ा मंदिर जा रहे हैं। कस्बे की सड़क पर छुट्टा जानवरों का झुंड घूमता मिला। अचानक करीब आधा दर्जन छुट्टा जानवर आपस में भिड़ गए। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और कई कांवड़िये बाल-बाल बच गए। कांवड़ियों ने बताया कि यदि जानवरों की चपेट में कोई आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
शासन के निर्देश के बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर छुट्टा जानवरों के घूमने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। मामले में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।