{"_id":"6a4612cd18a61b20cd06303b","slug":"video-lkhanauu-ma-pahal-pal-ka-yapataiita-parakashha-samapata-abhayaratha-bl-papara-acachha-raha-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पहली पाली की यूपीटीईटी परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थी बोले-पेपर अच्छा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पहली पाली की यूपीटीईटी परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थी बोले-पेपर अच्छा रहा
राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 पहली पाली समाप्त हो गई है और दूसरी पाली की परीक्षा शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। न्यू हैदराबाद बादशाह नगर स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया पेपर सरल था, लेकिन जिन्होंने नहीं पढ़ा होगा उनके लिए सवाल आसान भी नहीं थे। अभ्यर्थियों ने कहा मॉडरेट पेपर था। अभ्यर्थियों ने कहा पेपर लीक न हो तो परिणाम बेहतर आएगा।
बता दें की राजधानी के 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी तीन दिनों में परीक्षा देंगे। आज और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश दिया गया। आज पहली पाली में 19,734 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।