{"_id":"6891b89fc6e63bbdd70866ec","slug":"video-lkhanauu-ma-yataraya-ka-takata-katakara-khaugdha-kara-tha-bsa-calka-paracalka-karana-lga-paratharashana-yatara-halkana-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में यात्रियों की टिकट काटकर खड़ी कर दी बस, चालक-परिचालक करने लगे प्रदर्शन; यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में यात्रियों की टिकट काटकर खड़ी कर दी बस, चालक-परिचालक करने लगे प्रदर्शन; यात्री हलकान
राजधानी लखनऊ में अवध बस स्टेशन पर डग्गामारी के विरोध में मंगलवार को रोडवेजकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बसों का संचालन रोक दिया गया। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे चालक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यदि परिवहन निगम के तय मानक के अनुसार हम लोग पैसे जमा नहीं कर पाते हैं, तो हमारी सैलरी से तीन हजार रुपये काट लिए जाते हैं। दूसरी तरफ रूट पर डग्गामार वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। उन पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। निर्धारित पैसा कमाकर जमा करने के लिए सिर्फ हम लोगों पर दबाव बनाया जाता है।
यात्री रामरतन निवासी रामनगर ने बताया कि वह चारबाग से बस में बैठे थे। अवध बस स्टेशन के पास आकर बस रोक दी गई। टिकट काटकर पैसे ले लिए। वापस मांगने पर पैसे भी नहीं दे रहे है। वहीं मनीष कुमार निवासी करनैलगंज ने बताया कि वह करीब दो घंटे से बस चलने का इंतजार कर रहे हैं। चालक-परिचालक किराये का पैसा भी वापस नहीं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।