{"_id":"681f041cbd4a0f382f0c8aa2","slug":"video-parathasha-ma-aaja-sa-garama-ka-kahara-haga-shanpr-40-ka-para-ja-sakata-ha-kaii-jal-ka-tapamana-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज से गर्मी का कहर होगा शुरू, 40 के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज से गर्मी का कहर होगा शुरू, 40 के पार जा सकता है कई जिलों का तापमान
उत्तर प्रदेश में शनिवार से तपिश भरी धूप और गर्म हवा अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं 13 मई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से समेत कुछ जिलों में गर्म हवा और लू चलने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार को बरेली, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, सोनभद्र, कानपुर, अयोध्या आदि में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। आगरा और इटावा में तो हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार के बीच कई जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।