{"_id":"6a6338f2aa51cd2d0e0e69b0","slug":"video-video-ayathhaya-ma-taja-rafatara-para-sakhata-ljara-sapada-gana-sa-ha-raha-vahana-ka-calna-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में तेज रफ्तार पर सख्ती, लेजर स्पीड गन से हो रहा वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में तेज रफ्तार पर सख्ती, लेजर स्पीड गन से हो रहा वाहनों का चालान
शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए अयोध्या ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर हैंडहेल्ड लेजर स्पीड गन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस आधुनिक उपकरण की मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान कर उनके चालान किए जा रहे हैं।
ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और टोल प्लाजा से पहले सड़क किनारे खड़े होकर स्पीड गन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। ट्रायल के दौरान प्रतिदिन एक स्थान से ही 200 से अधिक वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अयोध्या ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने और साक्ष्य-आधारित यातायात प्रवर्तन को प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।