{"_id":"6a5a1d4ac3fad8aede073a72","slug":"video-video-cathana-thasa-ka-gajal-karayashal-ma-kalkara-ka-mal-parashakashhanae-25-jalii-ka-haga-macaya-parasatata-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चंदन दास की गजल कार्यशाला में कलाकारों को मिला प्रशिक्षण, 25 जुलाई को होगी मंचीय प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चंदन दास की गजल कार्यशाला में कलाकारों को मिला प्रशिक्षण, 25 जुलाई को होगी मंचीय प्रस्तुति
हजरतगंज स्थित ला प्लास कॉलोनी (निकट सहायगंज) में सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास की ओर से आयोजित गजल कार्यशाला में प्रतिभागियों को गजल गायकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में वरिष्ठ शायर एवं प्रशिक्षक मिथिलेश लखनवी ने गजल गायकी की बारीकियों, उच्चारण, लय और प्रस्तुति शैली का अभ्यास कराया।
कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला और पुरुष प्रतिभागी 25 जुलाई 2026 को कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कला मंडपम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गजल गायक चंदन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सुनने के बाद स्वयं भी अपनी गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और गजल गायकी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।