सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   14 convicted in the Barakhar mob lynching case sentenced to life imprisonment commotion erupts in the court

Narmadapuram News: बराखड़ मॉब लिंचिंग केस में 14 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट परिसर में हंगामा; वीडियो हुआ वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 04:33 PM IST
14 convicted in the Barakhar mob lynching case sentenced to life imprisonment commotion erupts in the court
नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बराखड़ में हुए बहुचर्चित मॉब लिंचिंग मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब चार साल पुराने इस मामले में गो तस्करी के संदेह में हुई हिंसा के दौरान महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे तबस्सुम खान की अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसले के बाद न्यायालय परिसर में तनावपूर्ण और भावुक माहौल देखने को मिला, वहीं घटना से जुड़े वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कब की है घटना?
घटना 03 अगस्त 2022 की बताई जाती है। जब बराखड़ गांव में गो तस्करी के संदेह को लेकर भीड़ ने नाजिर अहमद के साथ मारपीट की थी। इस दौरान हुई गंभीर हिंसा में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की सुनवाई लंबे समय तक चली और साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी माना।

पढे़ं: डिलीट चैट्स और वॉट्सऐप बैकअप खंगाल रही सीबीआई, मोबाइल डेटा पर टिकी जांच की अहम कड़ी

शुक्रवार को आए फैसले में अदालत ने सभी 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जैसे ही फैसला सुनाया गया, न्यायालय परिसर में मौजूद परिजनों की भावनाएं उमड़ पड़ीं और कई लोग रोने-बिलखने लगे। फैसले के बाद का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जिसका वीडियो अब शनिवार को यानी आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस जब दोषियों को जेल ले जाने के लिए वाहन में बैठा रही थी, तभी कुछ परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग पुलिस वाहन के सामने लेट गए और आरोपियों को ले जाने से रोकने का प्रयास किया। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने संयम और सख्ती के साथ हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी दोषियों को सुरक्षित रूप से जेल भेज दिया गया। पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर से मोगा मोटरसाइकिल पर हेरोइन बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन बरामद

13 Jun 2026

अलीगढ़ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

13 Jun 2026

हल्की बारिश में ही गुरुग्राम की सड़कें बनी तालाब, टूटी सड़क और जलभराव से जनता बेहाल

13 Jun 2026

Bihar Latest News: धूं-धूं कर जल उठी Biscomaun Bhawan की 13वीं मंजिल, हड़कंप! Patna Fire News

13 Jun 2026

पंजाब में देर रात तेज आंधी-बरसात से पारा गिरा

13 Jun 2026
विज्ञापन

Video: पीटरहॉफ शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह

13 Jun 2026

कैथल में लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपियों के पांव में लगी गोली

13 Jun 2026
विज्ञापन

Video: मंडी में ड्रोन से पहुंची पहली डाक, रेहड़धार शाखा तक छह मिनट में हुई डिलीवरी

13 Jun 2026

जालंधर में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश

13 Jun 2026

शाम चाैरासी निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

13 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया क्रिकेट का दम

13 Jun 2026

कानपुर: दरोगा की दबंगई का हाईवे पर अंत, बुजुर्ग व्यापारी की दुकान को कराया खाली

13 Jun 2026

कार्यकारिणी बैठक में जलभराव की उठी आवाज, खुले नालों को बंद किए जाने पर दिया जोर

13 Jun 2026

फिरोजपुर फाउंडेशन ने रेलवे स्टेशन पर हजूर साहिब नांदेड़ साहिब जाने वाली संगत को लंगर बांटा

जालंधर में दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

13 Jun 2026

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय के दो रेलकर्मी रिश्वत लेने के आरोप में काबू

फिरोजपुर रेल मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल, अमृतसर से रवाना की पहली चेरी वी.पी

देहरादून IMP पासिंग आउट परेड; राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं

13 Jun 2026

ममदोट में पानी ओवरफ्लो होने से लक्ष्मण नहर टूटी, फसलें हुई जलमग्न

Betul News : बैतूल के इस गांव में भीषण आग से भारी नुकसान, कई परिवार हुए बेघर; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

13 Jun 2026

जलालाबाद में रात को तेज आंधी और बरसात

13 Jun 2026

फिरोजपुर में तेज बारिश और आंधी चली

Ujjain News: अधिकमास में बाबा श्री महाकाल ने दिया हरि में हर का संदेश, वैष्णव तिलक लगाकर रमाई भस्म

13 Jun 2026

यूपीः लखनऊ कानपुर सहित अवध के कई जिलों में बदला मौसम, हुई बारिश, चली आंधी

13 Jun 2026

लखनऊ: शहर में बदला मौसम, कई हिस्सों में चली आंधी, ठंडी हवाओं से गिरा पारा

13 Jun 2026

Pithoragarh: संकल्प सम्मेलन में हुईं शामिल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

13 Jun 2026

VIDEO: भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

13 Jun 2026

सीतापुर। जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार देर रात रात्रि चौपाल में टेडवा चिलौला पहुंचे

12 Jun 2026

VIDEO: बागेश्वर पहुंचे प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत

12 Jun 2026

संग्राम यादव ने कहा- युवाओं को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं

12 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed