सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Two held for drug trafficking, including BJP leader’s son; MDMA and doda worth Rs 21 lakh seized

Ratlam News: मादक पदार्थ की तस्करी करते भाजपा नेता के पुत्र सहित 2 गिरफ्तार, 21 लाख का एमडीएमए व डोडाचूरा जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 08:35 PM IST
Ratlam News: Two held for drug trafficking, including BJP leader’s son; MDMA and doda worth Rs 21 lakh seized
पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक ओर ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था वहीं दूसरी ओर तस्कर अब भी सक्रिय हैं। इसी कड़ी में आलोट पुलिस ने एमडीएमए और डोडाचूरा की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उमेर काजी, भाजपा नेता एवं आलोट नगर परिषद के पूर्व पार्षद तनवीर काजी का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 21 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार ताल रोड स्थित डेहरी फंटा के पास से 21 वर्षीय अमन शेख पिता जमील शेख निवासी बड़ोद रोड, आलोट और 20 वर्षीय उमेर काजी पिता तनवीर काजी निवासी दरगाह मोहल्ला, आलोट को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 207.19 ग्राम एमडीएमए और 5 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें: Indore News: राहुल गांधी के आते ही संकरी गलियों से छलका दर्द, आवाज लगा कर बोले लोग- न्याय दिलाओ

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर एसपी अनित कुमार के निर्देशन में, एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को ताल रोड स्थित डेहरी फंटा के पास घेराबंदी कर बाइक पर जा रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एमडीएमए और डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि जब्त एमडीएमए की कीमत करीब 20 लाख 7 हजार 190 रुपये है, जबकि डोडाचूरा की कीमत करीब 82 हजार 500 रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी यह नहीं बता पाए हैं कि वे मादक पदार्थ कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मादक पदार्थों के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सके। इस कार्रवाई में एसआई आर.सी. खडिया, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, सुनील चुनारा, विश्वेंद्र जाट और गोविंदराम सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, पुलिस प्रशासन पर भड़के लोग, लापरवाही का लगाया आरोप

17 Jan 2026

प्रधानाचार्य मीट में कलराज मिश्र के संबोधन से शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार

17 Jan 2026

सड़क किनारे ही लोग अवैध तरीके से कर रहे हैं वाहन पार्क, बनी रहती है जाम की स्थिति

17 Jan 2026

बाराबंकी में कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष में फंदे से लटकी मिली शिक्षिका, पुलिस कर रही जांच

17 Jan 2026

बहादुरगढ़ में सड़कों किनारे नहीं दिखेगा कूड़ा, नगर परिषद बनाएगी सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट

विज्ञापन

पटियाला में यूथ यूथ कांग्रेस के जोनल इंचार्ज रवि शंकर की पत्रकारवार्ता

17 Jan 2026

अलीगढ़ नुमाइश में लगा अमर उजाला का कैंप, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

17 Jan 2026
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का वाराणसी में प्रदर्शन, उठा ले गई पुलिस; VIDEO

17 Jan 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय...छात्र संगठनों की पुलिस से बहस, रोकने का प्रयास

17 Jan 2026

Video: चंद्रभानु गुप्त खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय पंडित राम अवतार मिश्रा स्मारक सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

17 Jan 2026

VIDEO: सेंट पीटर्स कॉलेज में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, 42 पूर्व छात्र ले रहे भाग

17 Jan 2026

Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल लखनऊ खेल महोत्सव सीजन-3, प्रेसवार्ता का आयोजन

17 Jan 2026

कोहरे के बीच ट्रेलर को बचाने के चक्कर में पुल की रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे गिरा बालू लदा ट्रेलर; VIDEO

17 Jan 2026

कानपुर: उद्योग व्यापार मंडल की पहली बैठक में तीनों प्रमुख इकाइयां भंग, 10 मार्च को भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी

17 Jan 2026

सिरमौर: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, सड़क किनारे बस खड़ी कर फरार हुआ चालक

17 Jan 2026

अमरोहा में हाईवे पर कोहरे का कहर, दस से ज्यादा वाहन टकराए, छह लोग घायल

17 Jan 2026

स्वर्णकार की दुकान में दीवार तोड़कर लाखों के आभूषण चुराने का मामला, अंबाला पुलिस ने आरोपियों को पड़कर बाजारों में पैदल घुमाया

17 Jan 2026

घुमारवीं: मुंडखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, मंत्री ने सुनीं जन-समस्याएं

17 Jan 2026

कानपुर: घाटमपुर संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, एडीएम और एसडीएम ने परखीं जनसमस्याएं

17 Jan 2026

कानपुर: घाटमपुर में काम ठप कर धरने पर बैठीं आशा बहू, सरकार के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

17 Jan 2026

Video: यातायात विभाग के नए-नए प्रयोग, जनता के लिए बन रहे परेशानी

17 Jan 2026

VIDEO: मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना जारी...अध्यक्ष पद पर जानें कौन है आगे

17 Jan 2026

लुधियाना के कोचर मार्केट के इलाके में चलाया गया कासो अभियान

17 Jan 2026

मोगा पुलिस ने पूरे जिले में चलाया कासो ऑपरेशन

17 Jan 2026

कानपुर: लाखनखेड़ा-भदेवना मार्ग की स्थित बदहाल, डामर का नामोनिशान मिटा; उखड़ी गिट्टियों से ग्रामीण बेहाल

17 Jan 2026

परेड ग्राउंड में इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के शुभारंभ

17 Jan 2026

भिवानी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और नगर पार्षदों ने रखे विचार

17 Jan 2026

Video: लेटे हनुमान मंटिर में लोक संस्कति शोध संस्थान की ओर से ९२वीं लोक चोपाल, महिलाओं ने गाया भजन गीत

17 Jan 2026

मौनी अमावस्या के पूर्व गंगा घाटों पर गूंजा स्वच्छता का संदेश; VIDEO

17 Jan 2026

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के वाहन में की तोड़फोड़

17 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed