बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Work has commenced in the investment zone; raids are being conducted to locate those who pelted stones

Ratlam: पलसोड़ी में पथराव के बाद प्रशासन सख्त, दूसरे दिन शुरू हुआ निर्माण कार्य; पथराव करने वालों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 09:45 PM IST
Work has commenced in the investment zone; raids are being conducted to locate those who pelted stones

रतलाम जिले के ग्राम पलसोड़ी, बिबड़ौद, रामपुरिया और आसपास के गांवों की करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित निवेश क्षेत्र (मेगा इंडस्ट्रियल पार्क) में ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव की घटना के अगले दिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने पथराव मामले में पांच नामजद समेत कई आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को जिला प्रशासन का दल पुलिस बल के साथ पलसोड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचा था। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया कि किसी की निजी भूमि नहीं ली जा रही है, बल्कि शासकीय भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 16 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। इसके बाद भी विरोध जारी रहा और कुछ लोगों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया। घटना में महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

शनिवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क और पुलिया निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी, पोकलेन और डंपरों की सहायता से मिट्टी एवं मुर्रम डालकर सड़क निर्माण की तैयारी की गई।

पढ़ें: SP अभिनव विश्वकर्मा की पहल: कटनी के 17 थानों को मिलेगा ISO सर्टिफिकेशन, पुलिसिंग में शुरू हुआ बड़ा बदलाव

शासकीय कार्य में बाधा डालने और पथराव का मामला दर्ज
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के जूनियर इंजीनियर सत्येंद्र सिंह बघेल की शिकायत पर दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए कलेक्टर न्यायालय द्वारा भूमि आवंटित की गई है। निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक, राजस्व और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मशीनों का रास्ता रोक लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।

तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, एमपीआईडीसी के अधिकारी के.पी. सिंह और पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे महिला आरक्षक शर्मिला जमरा तथा आरक्षक पवन कुमार और राजेंद्र कुमार बारोठ घायल हो गए।

पांच नामजद सहित कई आरोपियों पर केस
पुलिस ने आरोपी मोतीलाल पारगी, जीवन भाभर, भूरालाल मईड़ा, नरेंद्र मुनिया और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं शांति भंग के मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jharkhand: झारखंड में मानसून की दस्तक जानिए कैसी होगी राज्य में बारिश? Ranchi

13 Jun 2026

Rajnandgaon: शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक बस डिपो में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई राख

13 Jun 2026

कानपुर: दादा नगर में फैक्टरी कर्मचारियों का हंगामा, जाम लगाकर किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

13 Jun 2026

Video: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने पर फूटा भाजपा का गुस्सा

13 Jun 2026

चंडीगढ़ में बारिश से मौसम सुहावना, AQI गुड श्रेणी में; जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल

विज्ञापन

Video: कोकून का एमएसपी बढ़ने से रेशमकीट पालकों को मिल रहे हैं बेहतर दाम

13 Jun 2026

Faridabad: रात में घंटों बिजली गुल, शहर में आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को हो रही परेशानी

13 Jun 2026
विज्ञापन

Damoh News: खेत से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, एक दिन से थे लापता; शव परिजनों को सौंपा

13 Jun 2026

सोलर पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

13 Jun 2026

मेरा गांव मेरी शान: मनेठी चौपाल में छलका ग्रामीणों का दर्द, नहरी पानी बनी मजबूरी, उठाए गुणवत्ता पर सवाल

13 Jun 2026

Video: महिला उद्यमियों की पहचान और नेतृत्व पर हुआ संवाद

13 Jun 2026

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: शास्त्रीनगर की महिलाओं का धरना जारी, राहत न मिलने पर जताई नाराजगी

13 Jun 2026

Meerut: मोहर्रम को लेकर मेरठ पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन और सोशल मीडिया से रखी जा रही निगरानी

13 Jun 2026

लुधियाना में नगर निगम संघर्ष कमेटी ने किया कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया के घर का घेराव

13 Jun 2026

मोगा के नगाहे रोड पर तेज रफ्तार का कहर, एक्टिवा सवार की मौत

13 Jun 2026

Video: सोलन में गुरु-शिष्य परंपरा शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का शुभारंभ

13 Jun 2026

Kashmir: बांदीपोरा में चार आतंकियों के खिलाफ CIK ने चस्पा किए नोटिस

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ कांग्रेसियों की बड़ी घोषणा

13 Jun 2026

Video: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस

13 Jun 2026

Kashmir: शोपियां के चेरी किसान मांग रहे फसल बीमा, ओलावृष्टि से भारी नुकसान

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, लखनपुर में गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे

13 Jun 2026

Samba: आस्था की राह पर नन्हे कदम, बच्चों को मिला माता रानी का आशीर्वाद

13 Jun 2026

एएमयू में हर हर महादेव के नारे पर शरीक अदीब अंसारी बोले- मंत्री कुछ भी कह सकते हैं, ये विवि का मसला

13 Jun 2026

Udhmapur: विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सुनी जन समस्याएं, बेटियों का किया सम्मान

13 Jun 2026

Kathua: कठुआ में ASMITA पहल के तहत जिला साइक्लिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

13 Jun 2026

लखनऊ विवि में निष्कासित छात्रों के लिए चल रहे धरने पर पहुंचे सपा नेता राजपाल कश्यप

13 Jun 2026

अंबेडकरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर होगा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को होगी राहत

13 Jun 2026

निर्माण कार्यों की समीक्षा को अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, दान प्रकरण पर टिप्पणी से किया इनकार

13 Jun 2026

अयोध्या के तारुन थाने में समाधान दिवस में आईं 20 शिकायतें, एक भी निस्तारित नहीं

13 Jun 2026

अयोध्या में महज 30 मिनट की बारिश में सड़कों से गलियों तक भरा पानी

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed