{"_id":"69a91c9aa5c1b79d82080394","slug":"video-a-grand-procession-was-taken-out-on-holi-in-jandiala-guru-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में होली पर निकली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के पावन अवसर पर अमृतसर के जंडियाला गुरु में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर लोग झूमते रहे और माहौल पूरी तरह से होली के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।
विभिन्न बाजारों में व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।