Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
On the occasion of Hola Mohalla, the atmosphere of Sri Harimandir Sahib was filled with fragrance of flowers and perfume.
{"_id":"69a90373f3092cd9b80931d3","slug":"video-on-the-occasion-of-hola-mohalla-the-atmosphere-of-sri-harimandir-sahib-was-filled-with-fragrance-of-flowers-and-perfume-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"होला मोहल्ला पर श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों और इत्र से महका वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मोहल्ला पर श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों और इत्र से महका वातावरण
देशभर में होली का त्योहार जहां रंगों के साथ मनाया जाता है, वहीं सिख धर्म में इसी अवसर को होला मोहल्ला के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया जाता है। अमृतसर स्थित सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में होला मोहल्ला के अवसर पर अलौकिक और भक्तिमय दृश्य देखने को मिला।
इस दौरान गुलाब के फूलों और इत्र की खुशबू से पूरा परिसर महक उठा। पालकी साहिब में सुशोभित कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुख आसन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ले जाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और इत्र छिड़का, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र की संगत इस पवित्र क्षण की साक्षी बनी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्री हरिमंदिर साहिब खुशबू की चादर में लिपट गया हो। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इन पावन दर्शनों को अपनी जिंदगी का यादगार पल बताया।
उधर श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिंहों द्वारा दिखाए गए परंपरागत युद्ध कौशल और करतबों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संगत का कहना था कि ऐसा अलौकिक नजारा दुनिया के किसी और कोने में देखने को नहीं मिलता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।