{"_id":"6a649487a0718147ac0ce88c","slug":"video-public-anger-erupts-over-the-dilapidated-state-of-roads-leading-to-harmandir-sahib-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरमंदिर साहिब जाने वाली सड़कों की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, पार्षद ने भेदभाव के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमंदिर साहिब जाने वाली सड़कों की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, पार्षद ने भेदभाव के लगाए आरोप
श्री हरिमंदिर साहिब, गुरुद्वारा शहीदां साहिब और अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को जाने वाली सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर वार्ड नंबर 46 के पार्षद नवप्रीत सिंह नवी जौड़ा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर नगर निगम, प्रशासन और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भेदभाव के कारण उनके वार्ड के विकास कार्य जानबूझकर रोके जा रहे हैं।
पार्षद ने बताया कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से करीब 25 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। टेंडर और वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण रोजाना बैटरी रिक्शा और अन्य वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक बच्ची भी टूटे सीवरेज ढक्कन के कारण घायल हुई थी।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर लोगों ने खुद ही मलबा डालकर गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि धार्मिक महत्व वाले इस क्षेत्र की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।