सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Administration tightens its grip ahead of PM Modi Ajmer visit Congress district president house arrest

Rjasthan: PM मोदी के अजमेर दौरे से पहले प्रशासन सख्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजरबंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 03:33 PM IST
Administration tightens its grip ahead of PM Modi Ajmer visit Congress district president house arrest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अजमेर दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। अजमेर युवा कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में 'गो बैक मोदी', 'पीएम इस  कॉम्प्रोमाइज्ड' और 'नरेंद्र मोदी सरेंडर' जैसे नारों वाले पोस्टर लगाए गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कड़ी कर दी गई  सुरक्षा व्यवस्था
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे एप्सटीन फाइल, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया तथा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के घर के बाहर पुलिस तैनात 
पुलिस ने एहतियातन अजमेर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद कृष्णगंज थानाधिकारी अरविंद चारण उन्हें हिरासत में लेकर अन्य स्थान पर ले गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

'विरोध को दबाने की कोशिश कर रही सरकार'
मोहित मल्होत्रा ने नजरबंदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि युवा कांग्रेस का विरोध शांतिपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था की मंशा नहीं है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान से दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उचाना मंडी में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

27 Feb 2026

VIDEO: सिर पर रामचरितमानस, भगवा चोला, मुंह में राम का नाम, बागेश्वर धाम की पदयात्रा पर निकला 'मुस्लिम भक्त'

27 Feb 2026

VIDEO: निशान यात्रा के साथ रुपईडीहा से नानपारा धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

27 Feb 2026

Una: प्रसिद्ध मैड़ी होली मेले के आयोजन के साथ ही अंब क्षेत्र में बढ़ा वाहनों का दबाव

27 Feb 2026

बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में बंदरों का आतंक, सेक्टरवासी परेशान

विज्ञापन

विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेंगे सीएम: सांसद सुभाष बराला

27 Feb 2026

ज्ञानी रघबीर सिंह की हेड ग्रंथी पद से छुट्टी, एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में एक्शन

27 Feb 2026
विज्ञापन

MP: जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में नवजातों की मौत पर बवाल, जांच समिति गठित; किसने की थी पांच हजार की मांग?

27 Feb 2026

फगवाड़ा के माता चिंतपूर्णी मंदिर में जागरण का आयोजन

27 Feb 2026

ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी के फैसले का किया स्वागत

27 Feb 2026

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, छह राज्य की टीम कर रही प्रतिभाग

27 Feb 2026

Rewa News: ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखा प्रधान आरक्षक, वीडियो वायरल, विभागीय जांच के आदेश

27 Feb 2026

Khargone : लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला

27 Feb 2026

Ujjain News: आमलकी एकादशी पर आज भांग के शृंगार से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड लगाकर दिए निराले स्वरूप में दर्शन

27 Feb 2026

झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना

27 Feb 2026

होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं

26 Feb 2026

पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी

26 Feb 2026

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

26 Feb 2026

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में यूफोरिया बैंड के साथ पहुंचे पलाश, गानों पर नाचते रहे लोग

26 Feb 2026

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

26 Feb 2026

कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल

26 Feb 2026

VIDEO: रावल में हुई लठामार होली, मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल

26 Feb 2026

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की स्टार नाइट

26 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: लड़के-लड़कियों को होली खेलने से रोका तो दिया धरना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय काम मामला

26 Feb 2026

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

26 Feb 2026

Datia News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी अंकसूची का खुलासा, 17 आवेदन निरस्त

26 Feb 2026

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में एक साल में 17 बच्चों की मौतों का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, PIL के दिए निर्देश

26 Feb 2026

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में पलाश सेन ने झुमाया, जमकर थिरके शहरवासी

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed