सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Workers' struggle continues in 50-degree heat, MLA Bhati demands justice from Home Minister

Barmer News: भीषण गर्मी में मजदूरों का संघर्ष जारी, विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गृहमंत्री से मांगा न्याय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 07:23 PM IST
Workers' struggle continues in 50-degree heat, MLA Bhati demands justice from Home Minister

जिले के गिरल गांव में पिछले 40 दिनों से मजदूरों का आंदोलन लगातार जारी है। गिरल माइंस के श्रमिकों के समर्थन में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं। रविवार को आंदोलन ने नया मोड़ तब ले लिया, जब विधायक भाटी और मजदूरों ने अपने खून से देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।

धरनास्थल पर भीषण गर्मी के बीच डटे मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगें श्रमिक हितों से जुड़ी बुनियादी मांगें हैं। इनमें 12 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी, सुरक्षा किट, पहचान पत्र और बेहतर कार्य व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान दौरे पर उनका स्वागत करते हुए गिरल के मजदूरों की पीड़ा से अवगत कराया। पत्र में कहा गया कि सैकड़ों मजदूर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कंपनी प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। मजदूरों की आवाज उठाने पर कई स्थानीय श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने का भी आरोप लगाया गया है।



पढ़ें: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि आंदोलन में शामिल अधिकांश मजदूर दलित और पिछड़े वर्ग से हैं। इन परिवारों ने विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीनें दीं और आज वही लोग मजदूर बनकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। मजदूरों ने उम्मीद जताई कि गृहमंत्री उनके मुद्दों पर हस्तक्षेप कर न्याय दिलाएंगे।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एशिया की सबसे बड़ी ओपन लिग्नाइट माइंस में कार्यरत मजदूर पिछले 45 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत हुई और कुछ बिंदुओं पर सहमति भी बनी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि मजदूरों की 23 सूत्रीय मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गई थीं, लेकिन लंबे समय तक कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। हाल ही में छत्तीस कौम के लोगों द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव के बाद प्रशासन को आंदोलन की गंभीरता का एहसास हुआ।

भाटी ने कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और उनका समाधान करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होंगी, वह हर परिस्थिति में मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी में दर्शन के नाम पर दलाली करने वाले 23 लोग गिरफ्तार, VIDEO

24 May 2026

Mandi: करसोग में थमे एचआरटीसी के पहिए, बस स्टैंड में जोरदार नारेबाजी

24 May 2026

ईंधन की बढ़ती कीमत से Kullu के Taxi Driver परेशान, सैलानियों को भी भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

24 May 2026

देहरादून में अनिश्चित मौसम और पश्चिम एशिया संकट के कारण कूलिंग उपकरणों की बिक्री पर असर

24 May 2026

Mandi: एसपीयू के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर फैलाई जागरूकता, वीसी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

24 May 2026
विज्ञापन

Meerut: केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस पहुंचे संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, किया निरीक्षण

24 May 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर में रविवारीय सत्संग, वैदिक मूल्यों और संस्कारों पर दिया गया बल

24 May 2026
विज्ञापन

Meerut: तूफान में गिरे पेड़ों की लकड़ी गायब होने लगी, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

24 May 2026

कानपुर: मंधना मार्ग पर अवैध प्लॉटिंग की बाढ़, केडीए की अनदेखी से फल-फूल रहा धंधा

24 May 2026

कानपुर: शिव दुर्गा धाम पार्क में लगा ‘जनता ही जनार्दन’ कैंप, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

24 May 2026

चिलचिलाती धूप में कार खड़ी करना साबित हो सकता है खतरनाक, अध्ययन से खुलासा- सेहत पर पड़ सकता है असर

24 May 2026

आरएसपुरा सेक्टर में फिर से चलन में लौटे तांगे, PM Modi की अपील के तहत ईंधन बचाने की कवायद

24 May 2026

Mandi: 198 पंचायतों में मतदान करवाने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, 26 को डाले जाएंगे वोट

24 May 2026

Panchayat Election: Rajasthan में पंचायत-निकाय चुनाव की राह साफ, इस तारीख तक चुनाव कराने के निर्देश

24 May 2026

Video: शिमला में एचआरटीसी के थमे पहिए, यूनियन ने की नारेबाजी

24 May 2026

कुरुक्षेत्र में डीएन कॉलेज में दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, 500 छात्राओं को डिग्री और पुरस्कार वितरित

24 May 2026

औरैया में चोरों का आतंक, 24 घंटे में दो बड़ी चोरियां, लाखों के जेवरात और कीमती सामान पार

24 May 2026

बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसा: मालिक व प्रबंधन पर एफआईआर, मृतक के परिजनों ने मांगा 20 लाख मुआवजा

हांसी के प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

24 May 2026

कानपुर: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का कठिन रहा पेपर, हीटवेव में शिकंजी दुकानों पर उमड़े अभ्यर्थी

24 May 2026

नहाने गया बालक सई नदी में डूबा, बाबा बेलखरनाथ धाम पुल के पास हुआ हादसा

24 May 2026

कौशाम्बी में मां-बेटे से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

24 May 2026

कानपुर: सचेंडी के MPCC कचरा निस्तारण प्लांट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

24 May 2026

Bareilly News: बहेड़ी इलाके में खेत की मेड़ के विवाद में चलीं गोलियां, चार भाई घायल

24 May 2026

VIDEO: साइकिल से कई राज्यों का भ्रमण कर बरेली पहुंचीं नेपाल की यमुना

24 May 2026

अंबेडकरनगर में असलहे के बल पर अधिवक्ता के घर लाखों की लूट

24 May 2026

बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे

24 May 2026

MP News: "सोशल मीडिया से नहीं चलती राजनीति", कॉकरोच जनता पार्टी पर सिंधिया-खंडेलवाल का बड़ा बयान

24 May 2026

Mandi: धर्मपुर में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

24 May 2026

गाजियाबाद: गली में हो रही थी मारपीट, विरोध करने पहुंचे तो बेल्ट से चाचा-भतीजे को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

24 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed