{"_id":"6a61d935a4e7708e8e0da1ce","slug":"video-hyderabad-pearl-jewellery-attracts-women-at-shimla-handicraft-fair-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hyderabad Pearls: शिमला में हैदराबादी मोतियों के गहनों की धूम, महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बने नेकलेस व झुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hyderabad Pearls: शिमला में हैदराबादी मोतियों के गहनों की धूम, महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बने नेकलेस व झुमके
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित कारीगरों के कला एवं शिल्प मेले में तीसरे दिन वीरवार को खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हैदराबादी मोतियों के गहने बने हुए हैं, जिन्हें महिलाएं और युवतियां खूब पसंद कर रही हैं।
स्टॉल संचालकों के अनुसार हैदराबादी मोतियों से तैयार किए गए झुमके, नेकलेस सेट, मोतियों की मालाएं और अन्य डिजाइनर ज्वेलरी 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के मेल से तैयार इन गहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।
मेले में काशी सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए नौ कारीगर अपनी पारंपरिक हस्तशिल्प कला और कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। फैमको हैंडलूम कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से आयोजित इस दस दिवसीय मेले में कुल 12 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
कारीगरों का कहना है कि ऐसे मेले न केवल उनकी पारंपरिक कला को पहचान दिलाते हैं, बल्कि उन्हें अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।