{"_id":"6a1035dcd9f9c668920f1a14","slug":"video-video-sfi-protests-at-hpu-against-fee-hike-demands-withdrawal-of-decision-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एचपीयू में एसएफआई का प्रदर्शन, फैसले वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एचपीयू में एसएफआई का प्रदर्शन, फैसले वापस लेने की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 04:24 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों का विरोध तेज हो गया। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए हाल ही में बढ़ाए गए शुल्कों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने किया। एसएफआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा शुल्क, छात्रावास शुल्क, पुनर्मूल्यांकन शुल्क, मरम्मत शुल्क समेत कई मदों में भारी वृद्धि की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कहा कि हिमाचल जैसे राज्य में अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और किसान-मजदूर परिवारों से आते हैं और ऐसी स्थिति में लगातार बढ़ती फीस उच्च शिक्षा को महंगा बना रही है। एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई सचिव मुकेश कुमार और उपाध्यक्ष आशीष ने प्रशासन पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने प्रशासनिक और वित्तीय संकट का बोझ छात्रों पर डाल रहा है। छात्र नेताओं ने हालिया कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में करीब 186 शिक्षकों की नियुक्तियों और पदोन्नतियों में अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बढ़ाए गए सभी शुल्क तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं तथा विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को विश्वविद्यालय स्तर से राज्यव्यापी स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।