{"_id":"69b9059a9cf30d4c800d6e81","slug":"video-anti-cervical-vaccine-cover-in-navratri-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शक्ति स्वरूपा बेटियों को नवरात्र में एंटी सर्वाइकल वैक्सीन का कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शक्ति स्वरूपा बेटियों को नवरात्र में एंटी सर्वाइकल वैक्सीन का कवच
आगरा। नवरात्र...मां शक्ति के दिन। इन्हीं दिनों में शक्ति स्वरूपा बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का सुरक्षा कवच मिलेगा। 14-15 साल की बेटियों को 23 मार्च से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को पहले चरण में 13940 ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। इससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा।
जिले में 14-15 साल की 55,787 किशोरियां हैं। पहले चरण में 13,940 को वैक्सीन लगेगी। इनको एक ही डोज लगाई जाएगी। शहर में महिला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज केंद्र बनाए हैं। देहात में सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। शहर में महिला जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी, उसके बाद सभी केंद्रों पर सुविधा शुरू होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र में बेटियों को शक्ति के रूप में पूजते हैं। इनको एंटी सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाकर सुरक्षा कवच की सौगात दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।