{"_id":"6a719891dfb9fac7890b0832","slug":"video-copper-wire-traps-used-for-murders-five-more-arrested-six-skeletons-recovered-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉपर वायर के फंदों से लेते थे जान, पांच और गिरफ्तार; छह कंकाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉपर वायर के फंदों से लेते थे जान, पांच और गिरफ्तार; छह कंकाल बरामद
आगरा। तेंदुएं की खाल तस्करी और वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। जांच आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर छह तेंदुओं के कंकाल बरामद किए गए हैं। इनमें एक कंकाल मुरैना और पांच शिवपुरी के जंगलों से मिले हैं। बरामदगी के बाद यह साफ हो गया है कि गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से तेंदुओं का शिकार कर उनकी तस्करी कर रहा था।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से जंगलों में तेंदुओं का शिकार करते थे। गिरोह के सदस्य पहले घने जंगलों में ऐसे रास्तों की पहचान करते थे, जहां तेंदुओं की आवाजाही अधिक रहती थी। इसके बाद वहां कॉपर वायर और मजबूत रस्सियों से फंदे लगाए जाते थे। शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ जैसे ही फंदे में फंसता, वह निकल नहीं पाता। फंदे में बुरी तरह जकड़ने के बाद शिकारी डंडों से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर देते थे। इसके बाद खाल, हड्डियों और अन्य अंगों की तस्करी की जाती थी।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के जंगलों से सटे गांवों के रहने वाले हैं। उन्हें जंगल के रास्तों, वन्यजीवों की गतिविधियों और शिकार के ठिकानों की पूरी जानकारी थी। इसी वजह से वे बिना किसी संदेह के जंगलों में जाकर फंदे लगाते और वारदात को अंजाम देते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।