{"_id":"69ca75c94c61d0dcd000ec0a","slug":"video-domestic-gas-quota-set-to-expire-on-march-31-amidst-shortage-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 31 मार्च को उपभोक्ताओं का खत्म हो रहा कोटा, गैस बुकिंग में उछाल; व्यावसायिक सिलिंडर का पड़ा टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 31 मार्च को उपभोक्ताओं का खत्म हो रहा कोटा, गैस बुकिंग में उछाल; व्यावसायिक सिलिंडर का पड़ा टोटा
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही साल भर में मिलने वाले 15 सिलिंडर का कोटा मंगलवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं में बुकिंग की होड़ मच गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में रिकॉर्ड 35,495 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई है। जिले में वर्तमान में 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनकी रसोई की जिम्मेदारी 85 से अधिक गैस एजेंसियों पर है। जिले में प्रतिमाह लगभग 11 हजार टन एलपीजी की खपत होती है। जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वार्षिक कोटा समाप्त हो रहा है और 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का कोटा शुरू होगा। ऐसे में वे उपभोक्ता जिन्होंने साल के निर्धारित 15 सिलिंडर पूरे नहीं किए हैं, वे जल्दबाजी में बुकिंग करा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।