{"_id":"69901f5d90df72075e0fa7d7","slug":"video-multi-department-public-service-camp-organized-in-kheragarh-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं का लाभ
खेरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा की ओर से शुक्रवार को तहसील सभागार खेरागढ़ में विधिक जागरूकता और बहु विभागीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनहितकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और औषधि वितरण किया गया। प्रदेश सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत पांच पात्र बच्चों को शिक्षा एवं पोषण संबंधी सहायता प्रदान की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह (प्रथम) ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराना है। राजस्व विभाग की ओर से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, नामांतरण, खतौनी नकल एवं भूमि संबंधी प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर पंचायत खेरागढ़ ईओ मोहम्मद रजा ने स्वच्छता अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि योजनाओं के बारे में बताया। इस दाैरान बार एसोसिएशन खेरागढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट हरिओम सिकरवार ने ग्राम न्यायालय को तहसील परिसर बनाने के लिए विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिविर में ग्राम न्यायालय अधिकारी अभय राजवंशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार, तहसीलदार सतेंद्र कुमार और अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।