{"_id":"69ca74d326480b14be0037af","slug":"video-png-prices-rise-amid-gas-shortage-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएनजी की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी, होटल-रेस्तरां बढ़ाएंगे खाद्य पदार्थों के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएनजी की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी, होटल-रेस्तरां बढ़ाएंगे खाद्य पदार्थों के रेट
रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच अब व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर के पांच सितारा होटलों से लेकर रेस्तरां तक में खाने की थाली महंगी होना तय है। ग्रीन गैस की बढ़ी हुई दरें 16 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। उपभोक्ताओं को 13 दिन बाद बढ़ी दरों की सूचना मिली है।व्यावसायिक पीएनजी की दरों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर शहर के खाद्य कारोबार पर पड़ेगा। आगरा में वर्तमान में 70 से अधिक होटल, रेस्तरां, हलवाई और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह पीएनजी की आपूर्ति पर निर्भर हैं। ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक (विपणन) किशन सिंह ने बताया कि शहर में व्यावसायिक गैस की प्रतिदिन की खपत करीब 6000 एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) है। नई दरों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को 75.50 रुपये की जगह 87 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा। हालांकि, घरेलू पीएनजी की कीमत फिलहाल 57 रुपये प्रति एससीएम पर स्थिर बनी हुई है। बाजार में बढ़ती मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 50 से अधिक नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।