सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police team held hostage and beaten in Agra

VIDEO: आगरा में पुलिस टीम पर हमला...तीन दरोगा और दो सिपाहियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 04:18 PM IST
Police team held hostage and beaten in Agra
आगरा के थाना मलपुरा के गांव अजीजपुर में रविवार दोपहर नोटिस तामील कराने गए तीन दरोगा और दो सिपाहियों को रिटायर्ड दरोगा ने अपने घर में बंधक बना लिया। उसकी बेटियों ने कमरे में ताला लगा दिया। उसने अपने आरोपी दो बेटों को घर से भगा दिया। इसके बाद टीम से मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को सूचना दी। फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश कर टीम को मुक्त कराया। रिटायर्ड दरोगा, उसके बेटे और दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अजीजपुर निवासी श्रीराम आर्य सेवानिवृत्त दरोगा है। वह वर्ष 2022 में मैनपुरी से सेवानिवृत्त हुआ है। उसके बेटों सोनू आर्य और दीपक आर्य के खिलाफ 26 जुलाई को गांव के ही रहने वाले दीपक शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात को सोनू और दीपक ने उससे और उसके दोस्त अजय से मारपीट की। विरोध पर गाली-गलाैज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआई कपिल शर्मा ने विवेचना की। मामले में आरोपियों के खिलाफ नोटिस तामील कराने गए मगर हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाकर रिटायर्ड दरोगा विवेचक को वापस भेज देता था। रविवार दोपहर को डेढ़ बजे एसआई कपिल शर्मा, एसआई अनीता कश्यप, एसआई सलोनी चाैहान, हेड कांस्टेबल साधना यादव और वीरेश कुमार नोटिस तामील कराने गए थे। आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियों का पिता श्रीराम आर्य, बहन ममता, सुमन, सीमा और भाई संजय उत्तेजित हो गए। पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों को घर से भगा दिया और दरवाजे बंद कर पुलिस टीम को बंधक बना लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मारपीट की। हंगामा होने पर घर के बाहर भीड़ जुट गई मगर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक को फोन से सूचना दी। कुछ ही देर में थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। चाैकी प्रभारी अनिल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी पड़ोस के घर से आरोपियों के घर में गए। तब करीब 30 मिनट बाद दरवाजा खुलवाकर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेसी बताएं कि उन्होंने भाजपा सरकार की कितनी योजनाएं बंद की

30 Dec 2025

फतेहाबाद में मुख्य बाजारों में धुंध का असर

30 Dec 2025

कानपुर: शीतलहर के चलते नर्सरी से12वीं तक स्कूल बंद

30 Dec 2025

कानपुर: भीतरगांव में हवा चलने से कोहरा कम, ठिठुरन बढ़ी…गलन हुई महसूस

30 Dec 2025

कानपुर: धूप निकलने से मिली राहत, छतों में कपड़े ही कपड़े दिखे

30 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय गेट पर लीकेज, सैकड़ों लीटर बर्बाद हो रहा पानी

30 Dec 2025

कानपुर: दिसंबर के अंत तक माइनर की सफाई, अब पानी के इंतजार में जनवरी आई

30 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर: क्रय केंद्रों में दस दिनों से किसान डेरा डाले, लेकिन नहीं हो पा रही है तौल

30 Dec 2025

कानपुर: क्रय केंद्रों में किसानों के 200 ट्रैक्टर खड़े, तौल के लिए बचे हैं केवल दो दिन

30 Dec 2025

महेंद्रगढ़: 24 घंटे में 900 डंपर और 12 ब्लास्ट अरावली को कर रहे खोखला, घरों में आई दरारें

पठानकोट निगम की हाउस मीटिंग में भाजपा-कांग्रेस दिखे एक दूसरे के सहयोग में

30 Dec 2025

पंजाब के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग मशीनों के जिला स्तरीय गोदाम का किया निरीक्षण

30 Dec 2025

चंडीगढ़ टैगोर थिएटर में अस्त संगीत यात्रा का आयोजन

30 Dec 2025

फिरोजपुर में धुंध से बुरा हाल, लोग घरों में दुबके

झज्जर में दूसरे दिन भी घना कोहरा

घनी धुंध के आगोश में चंडीगढ़

30 Dec 2025

फगवाड़ा में घनी धुंध से घटी दृश्यता

30 Dec 2025

गाजियाबाद में हत्यारा गिरफ्तार: फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मन्नू समेत दो बदमाश पकड़े

30 Dec 2025

लुधियाना के पीएयू में आयरन कप चैंपियन बनी सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर

30 Dec 2025

मोगा में घनी धुंध

30 Dec 2025

पीजीआई में कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

30 Dec 2025

Faridabad Fog: फरीदाबाद में कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, दुर्घटनाओं का खतरा

30 Dec 2025

Dewas News: औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

30 Dec 2025

Kota News: वकीलों का तहसीलदार के चेंबर में हंगामा, कोर्ट में देखने की धमकी भी दी

30 Dec 2025

Ujjain Mahakal: कान में कुंडल और मस्तक पर त्रिपुंड धारण कर सजे बाबा महाकाल, एकादशी पर दिए भक्तों को दर्शन

30 Dec 2025

Banswara: बांसवाड़ा में जिला परिषद और पंचायत समितियों के वार्डों का बड़ा पुनर्गठन, 12 नए वार्ड बढ़ाए गए

30 Dec 2025

सिरमौर: यशवंत विहार में सीवरेज, ड्रेनेज और सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग, पार्षद और नप अधिकारियों के समक्ष लोगों ने रखीं शिकायतें

30 Dec 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उबाल, चंदौली में पुतला दहन; VIDEO

30 Dec 2025

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस देर होने से परेशानी, VIDEO

29 Dec 2025

व्यापार मंडल अध्यक्ष के मकान में निकले नाग–नागिन, सपेरे शिवचंद ने पकड़ा; VIDEO

29 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed