{"_id":"6a67569c5b908498c104f8bd","slug":"video-rajeshwar-mahadev-temple-to-be-decorated-with-500-kg-of-flowers-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"500 किलो फूलों से सजेगा राजेश्वर महादेव का फूल बंगला, शिखर से होगी मंदिर की भव्य सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 किलो फूलों से सजेगा राजेश्वर महादेव का फूल बंगला, शिखर से होगी मंदिर की भव्य सजावट
आगरा। सावन के पावन महीने में राजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले राजेश्वर मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
ट्रस्ट उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रावत ने बताया कि इस बार मंदिर में बाबा राजेश्वर महादेव का भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब 500 किलो चमेली, गुलाब और कनेर के फूलों से फूल बंगला सजाया जाएगा। मंदिर की सजावट इस बार शिखर से की जाएगी, वहीं सॉफ्टवेयर रोड से सूरज धाम तक भव्य एलईडी सजावट की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए तीन मेडिकल प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। मंदिर परिसर में अर्ध शिव की थीम पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।