{"_id":"6a4e3e8c00ef5a3f7d09128d","slug":"video-shop-collapses-due-to-rain-in-agra-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुभाष बाजार में गिरी दुकान, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सुभाष बाजार में गिरी दुकान, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी
आगरा के केदार नगर निवासी दिलीप की सुभाष बाजार में कपड़े की राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर 2:15 बजे दिलीप दुकान के बाहर बैठे हुए थे। अंदर कर्मचारी थे। अचानक बारिश के दौरान दुकान भरभराकर ढह गई। मलबे में दबे हुए चार लोगों को स्थानीय दुकानदार और अन्य लोगों ने बाहर निकाल लिया। महिला सिपाही अनीता भी अपनी मां, बेटी खरीदारी करने के लिए आई थीं। तीनों मलबे में दब गए थे। लोगों ने दो को किसी तरह से बाहर निकाल लिया। सिपाही की मां गंगा देवी का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में दुकानदार और अन्य लोग जुट गए हैं। दमकल विभाग के मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल भी मौके पर बुलाया गया है। इससे मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।