{"_id":"6a71989ee77c1ad5ee00fb93","slug":"video-temple-donation-box-dispute-ends-as-mahant-family-calls-off-protest-after-removal-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दान पेटिकाएं हटाने के बाद थमा विवाद, महंत परिवार ने खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दान पेटिकाएं हटाने के बाद थमा विवाद, महंत परिवार ने खत्म किया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी आगरा। प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में दान पेटिकाओं को लेकर रविवार देर रात शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह ट्रस्ट और महंत परिवार के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। ट्रस्ट ने मेले के दौरान लगाई गई अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटा दीं और महंत परिवार की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद महंत परिवार ने धरना समाप्त कर दिया और मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना दोबारा शुरू हो गई। रविवार रात मेले के उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में अतिरिक्त दान पेटिकाएं लगाए जाने का महंत परिवार ने विरोध किया था। महंत सुधीरगिरि गोस्वामी का आरोप था कि गर्भगृह में पहले से दान पेटिकाएं मौजूद थीं, इसके बावजूद ट्रस्ट ने अतिरिक्त दान पेटिकाएं और डिजिटल दान के लिए क्यूआर कोड लगा दिए। उनका कहना था कि मंदिर की सेवा, पूजा-पाठ और साफ-सफाई की जिम्मेदारी महंत परिवार निभाता है, लेकिन दान व्यवस्था पूरी तरह ट्रस्ट के नियंत्रण में है। इसे लेकर महंत परिवार मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गया और मांगें पूरी होने तक मंदिर में प्रवेश नहीं करने तथा श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना नहीं कराने की घोषणा कर दी। सोमवार सुबह ट्रस्ट अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने महंत परिवार से वार्ता की। बातचीत के दौरान ट्रस्ट ने मेले के लिए लगाई गई अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटा दीं। साथ ही पुजारियों के लिए शादी-विवाह एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का सामान रखने हेतु अलग कमरा बनवाने का आश्वासन भी दिया। ट्रस्ट के आश्वासन और अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटाए जाने के बाद महंत सुधीरगिरि गोस्वामी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं तथा दान पेटिकाओं को लेकर चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।