{"_id":"676fc293355eca374501740d","slug":"video-thana-samathhana-thavasa-ma-farayathaya-ka-sana-gaii-samasayae-kaya-gaya-nasataranae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, किया गया निस्तारण
एटा के अलीगंज में शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान 9 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
अलीगंज सर्किल मे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली अलीगंज में एसडीएम जगमोहन गुप्ता और निर्दोष कुमार सिंह सेंगर नें जन शिकायतों को सुना। थाना अलीगंज में कुल 3 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिन मे से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं थाना जसरथपुर में प्रभारी ओमप्रकाश नें जन समस्याओं को सुना जिसमे तीन शिकायती प्राप्त हुए जिनमें से दो का ही निस्तारण किया गया। थाना नयागांव में तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक का निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, थाना नयागांव एसएचओ रितेश ठाकुर, थाना जसरथपुर प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सहित समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।