{"_id":"6a6f2ff754c4a83f3805ab8d","slug":"video-khara-palsa-na-cara-ka-aabhashhanae-nakatha-hathayara-sahata-tana-cara-pakaugdha-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"खैर पुलिस ने चोरी के आभूषण, नकदी-हथियार सहित तीन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर पुलिस ने चोरी के आभूषण, नकदी-हथियार सहित तीन चोर पकड़े
थाना खैर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (देहात) ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण, 1,56,000 रुपये, एक कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई 21 जुलाई और 17 जुलाई को खैर थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं से संबंधित है। इन चोरियों में वादी के घरों से जेवरात और नकदी चुराई गई थी। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की तकनीकी जानकारी से अभियुक्तों की पहचान हुई। गिरफ्तार अभियुक्त प्रभू, कैफ उर्फ मौहम्मद कैफ और गणेश आगरा के सिकन्दरा निवासी हैं। उनके पास से 1,56,000 रुपये, चोरी के रुपयों से खरीदी गई टाटा नेक्सोन कार, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू मिले। अवैध हथियारों की बरामदगी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।