{"_id":"69d8b2fe4f7a16c23005df88","slug":"video-abdakaranagara-ka-jal-asapatal-ma-shanpr-haaa-tarama-satara-emaelsa-na-fata-katakara-kaya-uthaghatana-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में शुरू हुआ ट्रामा सेंटर, एमएलसी ने फीता काटकर किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में शुरू हुआ ट्रामा सेंटर, एमएलसी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को एमएलसी ने फीता काटकर किया। अब यहां पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय से उपचार मिल सकेगा। ट्रामा सेंटर का संचालन छह बेडों पर किया जा रहा है। वहीं, जिला अस्पताल के ही चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। तीन चरणों में चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने कहाकि ट्रामा सेंटर का संचालन बड़ी उपलब्धि है। इससे मरीजों को समय से बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस दौरान विधायक धर्मराज निषाद, डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी अभिजित आर शंकर व सीएमएस डॉ. पीएन यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।