{"_id":"69844afe7ec4d8ba8c08a7ee","slug":"video-abdakaranagara-ma-bma-ka-nama-para-ejata-na-garamanae-sa-lkha-rapaya-thaga-hagama-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बीमा के नाम पर एजेंट ने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बीमा के नाम पर एजेंट ने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे, हंगामा
अंबेडकरनगर में टांडा नगर स्थित एक बैंक में बीमा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने करीब 12 लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें फर्जी एफडी और बीमा पॉलिसी थमा दी गई। उन्होंने दस्तावेजों की सत्यता की जांच कराई तो उनके नाम से कोई वैध एफडी या बीमा पॉलिसी दर्ज ही नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।
पीड़ितों के अनुसार, एजेंट न तो अपने घर पर है और न ही कार्यालय में उपलब्ध है। टांडा निवासी रामकिशोर का आरोप है कि उनसे एजेंट ने आठ लाख रुपए 15 चेक के माध्यम से लेकर हर माह आठ हजार रुपये मिलने की बात कही थी। एक साल बीत जाने के बाद भी उनको एक रुपये भी नहीं मिले हैं। सुनीता से पांच लाख रुपये सहित एक दर्जन लोगों से धोखाधड़ी हुई है।
पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।