{"_id":"6a82d1b1bc534dbd7b070365","slug":"video-abdakaranagara-ma-ips-afasara-ka-ma-ka-hataya-ghatana-para-garamanae-sa-btacata-ka-garauda-raparata-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में IPS अफसर की मां की हत्या, घटना पर ग्रामीणों से बातचीत की ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में IPS अफसर की मां की हत्या, घटना पर ग्रामीणों से बातचीत की ग्राउंड रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की अंबेडकरनगर में निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके पैतृक गांव मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ स्थित निवास पर पुलिस की कड़ी निगरानी में भेजा गया। इसके बाद अयोध्या के राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती का शव रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में घर पर मिला। चाचा की सूचना पर पहुंचे आशुतोष मिश्रा को मां के शरीर से सोने के जेवर गायब मिले और मुंह से खून निकला रहा था। इस पर उन्होंने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मामला मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेले रह रहीं थीं। शनिवार शाम को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे और वापस चले गए थे। रविवार को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे लखनऊ से घर पहुंचे। परिजनों के साथ शव को देखने पर हालात सामान्य नहीं लगे। आशुतोष मिश्रा के मुताबिक मां के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टप्स गायब थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।